New Delhi: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुलेगा। दर्शक इस अवधि में हर मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। अंतिम प्रवेश समय शाम 5:15 बजे निर्धारित किया गया है। प्रत्येक सोमवार को रख-रखाव के लिए उद्यान बंद रहेगा।
राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, अमृत उद्यान में विशेष अवसरों पर खास वर्गों को विशेष प्रवेश दिया जायेगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए विशेष प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। वहीं, 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
दर्शकों का प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से 14 सितम्बर तक जनता के लिए खुलेगा

Share this:


