Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सोरेन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

हेमन्त सोरेन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकानाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेमन्त सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं हेमन्त सोरेन की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। इस बार मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं, क्योंकि उनके पिता शिबू सोरेन का 04 अगस्त को निधन हो गया था और इन दिनों उनका श्राद्ध कर्म चल रहा है। हेमन्त सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हेमन्त इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा में प्रवेश भी लिया, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और बदलतीं राजनीतिक परिस्थितियों ने उनका रास्ता बदल दिया। उन्होंने पढ़ाई छोड़ कर संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठाया और बड़े भाई दुर्गा सोरेन के साथ सक्रिय राजनीति में उतर आये।

वर्ष 2005 में उन्होंने दुमका से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करते रहे।

हेमन्त सोरेन ने वर्ष 2009 में दुमका सीट से जीत हासिल की और 2010 में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। 13 जुलाई 2013 को उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मिल कर बनायी थी और उनका कार्यकाल 23 दिसम्बर 2014 तक चला।

वर्ष 2014 में वह दुमका और बरहेट ; दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े। दुमका में हार गये, लेकिन बरहेट से विजयी हुए। इसके बाद वह विपक्ष के नेता के रूप में पांच वर्षों तक सक्रिय राजनीति में डटे रहे।

वर्ष 2009 में बड़े भाई दुर्गा सोरेन के निधन और पिता शिबू सोरेन की बढ़ती उम्र के साथ हेमन्त सोरेन पर झामुमो की पूरी जिम्मेदारी आ गयी। उन्होंने इसे पूरी निष्ठा और दृढ़ता से निभाया।

मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और झारखंड की जनता के मुद्दों पर मुखर होकर काम किया। आज जब वह 50 वर्ष के हो गये हैं, तब उनका जन्मदिन ऐसे समय में आया है, जब वह अपने पिता के निधन के शोक में हैं। एक पुत्र के रूप में वह अपने पिता की राजनैतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेन्द्रन ने दी दिशोम गुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ranchi news :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से रविवार को नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेन्द्रन ने मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा, ‘हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें। हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोये रखेंगे।’

Share this:

Latest Updates