Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को किया सम्बोधित ; कहा- ‘आत्मनिर्भर भारत’ ही विकसित भारत का मूल मंत्र

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को किया सम्बोधित ; कहा- ‘आत्मनिर्भर भारत’ ही विकसित भारत का मूल मंत्र

New Delhi news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री को लाल किले पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रगान के साथ सलामी ली। लाल किले से ध्वजारोहण और राष्ट्र को सम्बोधन की परम्परा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के कार्यकाल से चली आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 12 वर्षों तक राष्ट्र को सम्बोधित करनेवाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गये हैं।
लाल किले की प्राचीर से देश के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य बलों के ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता का खास जश्न मनाया गया। फूलों की सजावट भी इसी ऑपरेशन के आधार पर की गयी। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों से की गयी पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सम्बोधन में भी ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान इस्तेमाल किये गये हथियारों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह सबसे पहले राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद उनका काफिला लाल किला पर पहुंचा, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराया। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को समारोह के सलामी मंच तक ले गये, जहां अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी ने प्रधानमंत्री को सलामी दी। प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 24-24 जवान थे।
भारतीय वायु सेना ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का समन्वय किया। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों ने सम्भाली। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा ने सम्भाली। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान अतिरिक्त डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के हाथ में रही। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर गये, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर स्थित मंच तक ले गये। वहां मौजूद फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री को सहयोग दिया। इसी समय 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के वीर तोपचियों ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस औपचारिक बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली। ध्वजारोहण के बाद थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 128 कर्मियों ने तिरंगे को ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी। विंग कमांडर तरुण डागर ने इस अंतर-सेवा रक्षक और पुलिस रक्षक दल की कमान सम्भाली।
राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थल सेना की टुकड़ी की कमान मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर वीवी शरवन के हाथों में रही। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल ने सम्भाली। ‘राष्ट्रीय सलामी’ देने के दौरान वायु सेना के बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजायी, जिसका संचालन जूनियर वारंट आॅफिसर एम डेका ने किया। ऐसा पहली बार हुआ, जब 11 अग्निवीर वायु संगीतकार भी राष्ट्रगान बजानेवाले बैंड का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर एक राष्ट्रीय ध्वज के साथ आयोजन स्थल पर फूलों की वर्षा की। विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल इन हेलीकॉप्टरों के कैप्टन थे।

Share this:

Latest Updates