Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधायक सरयू राय की मदद से 8 बच्चों ने जीते 21 मेडल, इनमें 9 गोल्ड

विधायक सरयू राय की मदद से 8 बच्चों ने जीते 21 मेडल, इनमें 9 गोल्ड

बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में पाई सफलता

Jamshedpur news: निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं। इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए। इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं। रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय आए जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और आशुतोष राय ने विजेता बच्चों और ट्रेनर गणेश सिंह की हौसला अफजाई की और सम्मानित किया। आशुतोष राय ने कहा कि जब भी बच्चों को किसी भी तरह की जरूरत होगी, उनका ट्रस्ट सदैव उनकी मदद को तत्पर रहेगा। इस मौके पर गणेश सिंह ने कहा कि अगर विधायक सरयू राय जी ने आर्थिक मदद न की होती तो ये आठों बच्चे बीरभूम नहीं पहुंच पाते। उन्होंने श्री राय के प्रति आभार जताया। इन बच्चों ने जीते पदकः आर्यन गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार, प्रज्ञा सिंह, आंचल वर्मा, सहदेव नापित, मनोज नापित और मोहित गोप।

Share this:

Latest Updates