Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR : ठेकेदार रामनरेश सिंह को मिला है एक करोड़ का टेंडर, इसमें प्रिंस खान को चाहिए रंगदारी, नहीं देने पर चलवाई गोलियां

GANGS OF WASSEYPUR : ठेकेदार रामनरेश सिंह को मिला है एक करोड़ का टेंडर, इसमें प्रिंस खान को चाहिए रंगदारी, नहीं देने पर चलवाई गोलियां

गैंग्स ऑफ वासेपुर से संबंध रखने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के निशाने पर अब व्यवसायी कम और ठेकेदार ज्यादा हैं। अब तक कपड़ा, टायर और दूसरे दुकानदारों को धमका रहा प्रिंस खान तीन दिन से ठेकेदारों के पीछे पड़ा है। पहले उसने वासेपुर के पांडरपाला निवासी ठेकेदार मतलूब अंसारी के घर पर फायरिंग करवाई। उसके बाद दिनदहाड़े हाउसिंग कॉलोनी निवासी ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर पर गोलियां चलवाईं। गोली रामनरेश सिंह के घर की खिड़की और दीवार पर लगी है। बताया गया है कि रामनरेश सिंह वासेपुर से आरा मोड़ तक सड़क निर्माण करवा रहे हैं। उन्हें PWD से एक करोड़ से अधिक का टेंडर मिला है। प्रिंस खान इसी में रंगदारी चाह रहा है। इसलिए उसने उनके घर पर गोलियां चलवाई है।

स्टैंड की ओर से आए, गोल्फ ग्राउंड की ओर भाग गए

बाइक सवार दो अपराधियों ने श्री सिंह के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि बाइक सवार दो अपराधी बस स्टैंड की ओर से आए थे। दोनों का चेहरा कपड़े से ढंका था। उन्होंने रामनरेश सिंह के घर पर फायरिंग की और गोल्फ ग्राउंड की ओर से भाग गए। बताया गया है कि रामनरेश सिंह से प्रिंस खान व्हाट्सएप कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर रंगदारी मांग रहा है। सूचना पर सदर थाना पुलिस और डीएसपी अमर कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखा मिला। पुलिस वालों ने ठेकेदार के घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। रामनरेश सिंह से भी पूछताछ की. डीएसपी अमर कुमार पांडे ने लगातार  कहा कि दो बाइक सवार अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई है। प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर सिंह को धमकी दी थी। जांच की जा रही है। अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates