Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रा करने के बाद श्रद्धालुओं का पांचवां और अंतिम दल शुक्रवार सुबह भारतीय सीमा में सकुशल लौट आया है। 50 यात्रियों के इस दल में 37 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा करने के बाद श्रद्धालुओं का पांचवां और अंतिम दल शुक्रवार सुबह साढ़े 09 बजे लिपुलेख दर्रे से भारतीय सीमा में पहुंचा। सीमा पर आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों का फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क मार्ग की अनुकूल स्थिति को देखते हुए यह दल आगे की यात्रा करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।
श्रद्धालुओं के इस दल में इन राज्यों के यात्री हैं शामिल
गुजरात 08, उत्तर प्रदेश 06, राजस्थान 06, दिल्ली 04, तमिलनाडु 04, कर्नाटक 04, तेलंगाना 03, हरियाणा 03, पश्चिम बंगाल 02, बिहार 02, छत्तीसगढ़ 02, मध्य प्रदेश 02, झारखंड 01, त्रिपुरा 01, महाराष्ट्र 01 और हिमाचल प्रदेश से 01 श्रद्धालु हैं।



