Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ममता बनर्जी के बयान पर शुभेन्दु का पलटवार, कहा : मेट्रो परियोजनाओं में आपका योगदान शून्य

ममता बनर्जी के बयान पर शुभेन्दु का पलटवार, कहा : मेट्रो परियोजनाओं में आपका योगदान शून्य

Kolkata News: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मेट्रो परियोजनाओं को लेकर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का योगदान “एक बड़ा शून्य” है और बंगाल को झूठे दावों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और कार्यशैली से वास्तविक विकास मिल रहा है।
भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स‘ पर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब उन योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं, जिन्हें उनके कार्यकाल में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। रेल मंत्री रहते ममता बनर्जी ने कुछ परियोजनाओं के ब्लूप्रिंट जरूर तैयार कराये थे, लेकिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के भ्रष्टाचार और देरी के कारण वे वर्षों तक रुकी रहीं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से लगातार गैर-सहयोग और भूमि अधिग्रहण में विफलता ने इन परियोजनाओं को और अधिक लटका दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने विशेष तौर पर सियालदह-एस्प्लानेड खंड और न्यू गड़िया-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की वजह से बार-बार रुकावट आयी। उन्होंने आरोप लगाया कि चिंगरिघाटा जंक्शन पर वायाडक्ट निर्माण के लिए सभी इंतजाम होने के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार से एनओसी महीनों से लम्बित है, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के व्यक्तिगत पत्र के बावजूद मंजूरी नहीं मिली।
शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो परियोजनाओं को गति मिली है। उनके अनुसार, यूपीए काल में पश्चिम बंगाल को औसतन 4,380 करोड़ की रेलवे फंडिंग मिलती थी, जो अब बढ़ कर 13,955 करोड़ हो गयी है। वर्तमान में राज्य में 83,765 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता को विश्व स्तरीय मेट्रो कनेक्टिविटी दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल बहानेबाजी और उद्घाटन कार्यक्रमों के बहिष्कार तक सीमित रह गयी हैं।

Share this:

Latest Updates