Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में दो करोड़ के जाली नोट के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े हैं तार

रांची में दो करोड़ के जाली नोट के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े हैं तार

Ranchi News : रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ के नकली नोट बरामद किये गये हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रांची चन्दन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर इलाके में छापेमारी कर जाली नोट बरामद किये गये हैं।
कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार से एक बस में जाली नोटों के रांची लाने की सूचना डीआईजी सह एसएसपी रांची को मिली थी। जानकारी मिलने पर रातू रोड बस स्टैंड के पास बिहार से आनेवाली चंद्रलोक बस की रेकी शुरू की गयी। इसी दौरान कार्टून में रखे लगभग दो करोड़ से अधिक के जाली नोट बस से उतार कर कुछ लोग कार में रखने लगे, जिन्हें मौके से रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्टून खोलने पर उसमें से 500-500 रुपये के 42 बंडल बरामद किये गये। सभी 500 रुपये के नोट जाली हैं।
कोतवाली डीएसपी ने बताया कि मौके से मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों राजधानी रांची में जाली नोटों का कारोबार करते हैं। आरोपितों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली के एक संगठित आपराधिक गिरोह के जरिये जाली नोटों के गिरोह का संचालन किया जाता है, जिसका मुखिया नीरज कुमार चौधरी है, जो दिल्ली में रहता है। उसके द्वारा ही फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से गिरफ्तार किये गये मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार के जरिये नकली नोट ग्राहकों को भेजा जाता है।
डीएसपी ने बताया कि गिरोह के जरिये नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट डाल कर शेष नकली नोट रख जाता है।इसके बदले ग्राहकों से 40 से 50 हजार रुपये लिये जाते थे। जाली नोट के कारोबार में 20 से 30 प्रतिशत कमीशन आरोपितों को मिलता था।

Share this:

Latest Updates