Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीट परीक्षा में सफल होने पर बागदाहा की बेटी मंजू कुमारी हांसदा हुईं सम्मानित

नीट परीक्षा में सफल होने पर बागदाहा की बेटी मंजू कुमारी हांसदा हुईं सम्मानित

Dhanbad news : बागदाहा की बेटी मंजू कुमारी हांसदा के नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बागदाहा पंचायत के मुखिया बाबूलाल महतो, समाजसेवी सह झारखंड आन्दोलनकारी नीलकंठ रवानी, बागदाहा पंचायत समिति सदस्य धनंजय प्रसाद महतो, रामचंद्र महतो, नेपाल कुमार महतो, अघनु रवानी व किंदू मांझी ने मंजू कुमारी हांसदा के घर जाकर उन्हें शाॅल, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मंजू कुमारी हांसदा के पिता गोविन्द हांसदा एक साधारण किसान है, जो आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर, खर्णी में आदेशपाल के रूप में कार्यरत हैं। हांसदा जी की तीन पुत्रियों में बड़ी बेटी भौतिकी विज्ञान में स्नातकोत्तर है। दूसरी बेटी मंजू कुमारी हांसदा है और छोटी बेटी इण्टर में अध्ययनरत है। मंजू कुमारी हांसदा को एसटी कोटा में 75वां रैंक प्राप्त हुआ है और इसका नामांकन शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में हो गया है। बागदाहा जैसे गांव से एमबीबीएस में एक बेटी के दाखिला होने पर ग्रामीणों में हर्ष है।

IMG 20250824 WA0008

Share this:

Latest Updates