Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खनन कार्य सम्पन्न हो जाने के उपरांत जमीन को रैयत को वापस कर देनी चाहिए : मुख्यमंत्री

खनन कार्य सम्पन्न हो जाने के उपरांत जमीन को रैयत को वापस कर देनी चाहिए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ने कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की समस्याओं, पर्यावरणीय प्रभाव तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से सम्बन्धित मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन तथा आधारभूत संरचना के विकास की जिम्मेदारी केन्द्र और राज्य को मिल कर सुनिश्चित करना होगा

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के हितों, खनन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व से सम्बन्धित विषयों को प्रमुखता से रखा।

खनन कार्य सम्पन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार वापस करे

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य सम्पन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उस जमीन को मूल रैयतों को लौटाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन तथा आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जाये।

मौके पर केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि राज्य और केन्द्र मिल कर समाधान तलाशेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के विकास और लोगों की भलाई को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, खान सचिव अरवा राजकमल, खान निदेशक राहुल सिन्हा, सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह एवं बीसीसीएल के डीटी एम. के अग्रवाल मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates