Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश को ज्ञान और कल्याण का प्रतीक मान कर उनकी पूजा की जाती है। हम सब उनके आशीर्वाद से नयी शुरुआत और विघ्नों के निवारण की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नये लक्ष्यों के साथ सकारात्मक भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से आह्वान किया कि गणेश चतुर्थी का उत्सव पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनायें और स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।

Share this:

Latest Updates