Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चैनपुर के प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी 20,000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

चैनपुर के प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी 20,000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Chainpur News: गुरुवार को चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, राजकुमार साहनी ने जन सेवक धनंजय प्रसाद सेभविष्य निधि के पैसे रिलीज करने के एवज में 20,000 की रिश्वत की मांग करता रहता था । इस पर थक हार कर धनंजय प्रसाद ने एसीबी से शिकायत दर्ज करायी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर साहनी को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी को चैनपुर प्रखंड कार्यालय लाकर कागजी कार्रवाई पूरी की और आगे की जांच के लिए एसीबी कार्यालय ले गयी। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कम्प मच गया है। घूसखोरी में लिप्त कर्मचारियों में भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने एसीबी की टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share this:

Latest Updates