Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सात वंदे भारत ट्रेनों में बढ़ायी जायेंगी कोच

सात वंदे भारत ट्रेनों में बढ़ायी जायेंगी कोच

New Delhi News : भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की मांग को देखते हुए उनकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। वित्त वर्ष 2025-26 (31 जुलाई 2025 तक) की ऑक्यूपेंसी के आधार पर रेलवे ने सात प्रमुख वंदे भारत सेवाओं में रेक प्रतिस्थापन और विस्तार की योजना बनायी है।

योजना के अनुसार तीन 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में और चार 8 कोच वाली ट्रेनों को 16 कोच में परिवर्तित किया जायेगा। रेलवे के मुताबिक जल्द ही 20 और कोच वाले नयी रेक भी सेवा में शामिल की जायेंगी। इसके बाद मुक्त होनेवाले 16 और 08 कोच की रेक का उपयोग नयी सेवाएं शुरू करने में किया जायेगा।

प्रतिस्थापन के बाद ट्रेन सेवाओं की स्थिति इस प्रकार होगी…

1. मंगलुरु सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20631/32) : 16 कोच से 20 कोच (दक्षिण रेलवे)

2. सिकंदराबाद – तिरुपति (20701/02) : 16 कोच से 20 कोच (दक्षिण मध्य रेलवे)

3. चेन्नई एग्मोर – तिरुनेलवेली (20665/66) : 16 कोच से 20 कोच (दक्षिण रेलवे)

4. मदुरै – बेंगलुरु कैंट (20671/72) : 8 कोच से 16 कोच (दक्षिण रेलवे)

5. देवघर – वाराणसी (22499/00) : 8 कोच से 16 कोच (उत्तर रेलवे)

6. हावड़ा – राउरकेला (20871/72) : 8 कोच से 16 कोच (दक्षिण पूर्व रेलवे)

7. इंदौर – नागपुर (20911/12) : 8 कोच से 16 कोच (पश्चिम रेलवे)

रेलवे का मानना है कि इस कदम से न केवल यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी, बल्कि इन मार्गों पर लगातार बढ़ती मांग को भी पूरा किया जा सकेगा।

Share this:

Latest Updates