Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 6 से जमशेदपुर में, खेल मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 6 से जमशेदपुर में, खेल मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Share this:

Dhanbad news। झारखंड टेनिस संघ के तत्वावधान में जमशेदपुर के एनआईटी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा आवंटित मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 6 – 11 सितंबर तक किया जा रहा है। जानकारी झारखंड टेनिस एसोसिएशन के महासचिव विकास हिरानी ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार 6 सितंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के करीब 80 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने आज खिलाड़ियों के लिए टी – शर्ट का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में चार वर्ग होंगे। एकल और युगल, पुरुष और महिला दोनों के लिए। मैच बेस्ट-ऑफ-थ्री सेट प्रारूप में होंगे और तीन हार्ड कोर्ट पर खेले जाएंगे। पंजीकरण 2 सितंबर को बंद हो गया, जबकि कुछ खिलाड़ी जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा
सके, उन्होंने झारखंड टेनिस संघ से वाइल्ड कार्ड के लिए अनुरोध किया है।
झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड को वैश्विक टेनिस मानचित्र पर लाना गर्व की बात है। 2024 में एमटी 100 से 2025 में एमटी 200 तक अपग्रेड होना झारखंड टेनिस संघ की विश्वसनीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है, जो उसने खिलाड़ियों की संतुष्टि के मामले में पिछले दो वर्षों में हासिल की है। प्रतिभागियों में भारत सहित भूटान एवं पेरू के अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।श्री प्रसाद आप्टे आईटीएफ द्वारा
नामित टूर्नामेंट पर्यवेक्षक और व्हाइट बैच रेफरी हैं। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश से 2, दिल्ली से एक, महाराष्ट्र से एक महिला अधिकारी और झारखंड से 2 अधिकारी शामिल होंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन 6 सितंबर को होगा। खेल मंत्री सुदिव्य सोनू मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कुणाल सारंगी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। अन्य खेल प्रशासक भी उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कोल इंडिया लिमिटेड ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। झारखंड टेनिस एसोसिएशन ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार को अनुदान के लिए आवेदन किया है।

Share this:

Latest Updates