New Delhi/Kolkata News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा समूह की वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जारी जांच के तहत सहारा इंडिया और सुब्रत रॉय के परिजनों एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध कोलकाता की एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कोलकाता स्थित धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों की विशेष अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें लगभग एक लाख 74 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है। इसमें आरोप है कि “ज्यादा लाभ” देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लिये गये। हालांकि, उन्हें उनका पैसा वापस नहीं किया गया। आरोपत्र में सुब्रतो रॉय की पत्नी सपना, बेटे सुशांतो रॉय के साथ जेपी वर्मा, अनिल अब्राहम और अन्य लोग शामिल हैं।
आरोप पत्र के मुताबिक सुब्रत रॉय का बेटा भगोड़ा है और वह पूछताछ में भी शामिल नहीं हुआ है। उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराने की कोशिश जारी है। उल्लेखनीय है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपित और सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत रॉय का 14 नवम्बर 2023 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था।
सहारा इंडिया के खिलाफ 1.74 लाख करोड़ के घोटाले में आरोप पत्र दाखिल

Share this:


