Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संघ के सरकार्यवाह होसबाले की तबीयत बिगड़ी

संघ के सरकार्यवाह होसबाले की तबीयत बिगड़ी

Jodhpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उनको तत्काल यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्धान (एम्स) ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। अब उनकी स्थिति सामान्य है और वह स्वस्थ हैं।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पूर्णत: स्वस्थ हैं। आज दोपहर थोड़ा असहज लगने से सावधानी के तौर पर जोधपुर के चिकित्सालय में गये थे। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया है।’

उल्लेखनीय है कि 05 से 07 सितम्बर तक जोधपुर में संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित हुई थी। इसमें संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद दोनों अधिकारी जोधपुर में ही रुके हुए थे।

Share this:

Latest Updates