Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

13 साल के गायक डुग्गू जी का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ कल होगा जारी, पोस्टर रिलीज 11 को आशुतोष राय करेंगे

13 साल के गायक डुग्गू जी का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ कल होगा जारी, पोस्टर रिलीज 11 को आशुतोष राय करेंगे

Jamshedpur news : महज 13 साल की उम्र में 10 एल्बम में काम करने वाले भक्ति गीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू जी का नया गीत गुरुवार, दिनांक 11 सितंबर को जारी होगा। इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जाएगा। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय दोपहर बाद 2 बजे पोस्टर जारी करेंगे। यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के आवास/कार्यालय, 42, जे रोड, बिष्टुपुर में आयोजित है।
कर्तव्य पांडेय के पिता विवेक पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भोजपुरी पावस्टार पवन सिंह का जबरदस्त फैन है। वह उन्हें ही अपना आदर्श मानता है। अब तक उनके पुत्र के 10 एल्बम आ चुके हैं। वह जमशेदपुर के उभरते बाल कलाकारों में से एक है। उन्होंने बताया कि भक्ति गीत की रिकार्डिंग म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की है। कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं। वह अन्नपूर्णा फिल्म्स समेत अनेक म्यूजिक कंपनियों के लिए गा चुके हैं।

Share this:

Latest Updates