- मुख्य अतिथि पुलिस-उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची ने किया उद्घाटन
- डीआइजी सीआरपीएफ – उपायुक्त समेत अन्य समारोह में हुए शामिल
Bokaro News : बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 स्थित जैप-4 ग्राउंड में गुरुवार को 04 दिवसीय झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा, पुलिस-उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची के साथ डीआइजी सीआरपीएफ अमित कुमार सिंह, उपायुक्त अजय नाथ झा, सीआइएसएफ कमांडेंट रवीन्द्र कुमार मिल, सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव रंजन सिंह, सेवानिवृत्त डीआइजी जितेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, कमांडेंट सीआरपीएफ जैप फोर शम्भु कुमार सिंह ने आसमान में गुब्बारा उड़ा कर किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य और महत्व
यह प्रतियोगिता पुलिस बल के जवानों की निशानेबाजी क्षमता, शारीरिक दक्षता और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस-उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल कौशल विकास में सहायक होती हैं, बल्कि टीम भावना और मानसिक सुदृढ़ता भी बढ़ाती हैं। अपराध नियंत्रण एवं नक्सल नियंत्रण गतिविधियों में भी आवश्यक होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होनेवालीं सभी प्रतिभागी टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

डीआइजी सीआरपीएफ – उपायुक्त सहित अन्य गण्यमान्य रहे उपस्थित
समारोह में डीआइजी सीआरपीएफ अमित कुमार सिंह, उपायुक्त अजय नाथ झा, सीआइएसएफ कमांडेंट रवीन्द्र कुमार मिल, सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव रंजन सिंह, सेवानिवृत्त डीआइजी जितेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह, कमांडेंट सीआरपीएफ जैप फोर शम्भु कुमार सिंह, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।



