Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी बिहार, श्री विष्णुपद मंदिर में करेंगी पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी बिहार, श्री विष्णुपद मंदिर में करेंगी पूजा

Share this:

New Delhi / Gaya News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बिहार के गया दौरे पर आयेंगी। अपने दौरे के दौरान वह प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितम्बर को बिहार के गया दौरे पर आयेंगी। अपने दौरे के दौरान वह प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

उल्लेखनीय है कि श्री विष्णुपद मंदिर गया का प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु के चरणचिह्न अंकित हैं। यह मंदिर फल्गु नदी के तट पर स्थित है और पितृपक्ष में पिंडदान के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केन्द्र माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला और धार्मिक महत्ता इसे न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए विशेष बनाती है।

Share this:

Latest Updates