Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की करीब 08 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की करीब 08 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क

Raipur News: छत्तीसगढ़ की एसीबी-ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए निलम्बित राज्य सेवा अफसर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की करीब 08 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क कर ली है। कोल घोटाले में सौम्या जेल जा चुकी हैं।

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को अपने बयान में बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लोकसेवक द्वारा अर्जित असमानुपातिक प्रकरण में सम्पत्तियों के कुर्की किये जाने के सम्बन्ध में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा की गयी यह पहली कार्रवाई है। यह आदेश सोमवार को विशेष न्यायालय ने जारी किया था।

बयान में बताया गया कि ब्यूरो के अपराध क्रमांक-22/2024, धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसीएक्ट 1988 के प्रकरण में सौम्या चौरसिया द्वारा बेनामी नामों से अर्जित की गयीं 16 अचल सम्पत्तियों को विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।

जांच में पाया गया कि उन्होंने करीब 47 करोड़ रुपये की 45 अचल सम्पत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों—सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य के नाम से खरीद की थीं। इनमें से 29 अचल सम्पत्तियों की कुर्की लगभग 39 करोड़ रुपये मूल्य की पहले ही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा चुकी थी। अब शेष 16 सम्पत्तियों की कुर्की का आदेश विशेष न्यायालय रायपुर ने 22 सितम्बर 2025 को पारित किया है।

गौरतलब है कि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में दंड विधि संशोधन अधिनियम 1944 के तहत कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायालय ने जांच में प्राप्त पुष्टिकृत साक्ष्यों के आधार पर 08 करोड़ रुपये मूल्य की 16 सम्पत्तियों को अंतरिम कुर्की के आदेश दिये हैं।

Share this:

Latest Updates