Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का   दौरा करेंगे

Amrawati News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने की 16 तारीख ; यानी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में होंगे। वह यहां कुरनूल और नंदयाल जिÞलों का दौरा करेंगे और श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन भी करेंगे। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि प्रधानमंत्री राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण सहित गठबंधन के नेताओं के साथ कुरनूल में एक रोड शो भी करेंगे। इस रोड शो के माध्यम से हाल ही में जीएसटी की दरों में की गयी कटौती और उससे होनेवाले लाभ से लोगों को अवगत कराया जायेगा। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान कई नयी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद लॉबी में नारा लोकेश ने मंत्रियों और विधान पार्षदों को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का विवरण देते हुए कहा कि राज्य सरकार अभी से प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियों में अभी से जुट गयी है।

Share this:

Latest Updates