Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लद्दाख हिंसा की न्यायिक जांच हो : राहुल गांधी

लद्दाख हिंसा की न्यायिक जांच हो : राहुल गांधी

New delhi news : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख हिंसा में मारे गये फौजी त्सेवांग थरचिन के पिता के दर्द को बयां करते हुए केन्द्र सरकार से मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में जिस तरह एक देशभक्त फौजी की जान ली गयी, वह न केवल दुखद है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को त्सेवांग थरचिन के पिता का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘पिता फौजी, बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी देश के वीर बेटे की गोली मार कर जान ले ली गयी, सिर्फ इसलिए, क्योंकि वह लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था।’ उन्होंने केन्द्र से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
वीडियो में मारे गये त्सेवांग थरचिन के पिता ने कहा कि जब किसी पुलिस या एसपी का बच्चा मरता है, तब वह क्या सोचता है? जब किसी देसी या गरीब का बच्चा मरता है, तो क्या वह उतना ही महत्त्व रखता है? गरीब को मारना इन्हें आसान लगता है न? अगर खुद का बच्चा रोयें, तो क्या ये लोग उसी तरीके से सह सकते हैं ? हमें सब पता है। मैंने खुद 32 साल की सर्विस की है और हर मुश्किल जगह पर ड्यूटी की है। मैंने चार बार उन इलाकों में ड्यूटी की है, जहां पांच मुल्कों की पास में ही लगती हैं। इंडिया, चीन, पाकिस्तान, रूस और अफगानिस्तान। इन जगहों पर मैंने ड्यूटी की है, जहां तापमान माइनस 35 डिग्री तक चला जाता है और पीने के लिए पानी तक नहीं होता था। बर्फ तोड़ कर, उसे पिघला कर हम खाना बनाते थे और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते थे। ऐसे-ऐसे मुश्किल हालात में मैंने काम किया है और ये लोग क्या जानें?

Share this:

Latest Updates