Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

25 सालों से जिस नक्सली को खोज रही थी कई राज्यों की पुलिस, उसके गांव के जंगल में मिली उसकी डेड बॉडी

25 सालों से जिस नक्सली को खोज रही थी कई राज्यों की पुलिस, उसके गांव के जंगल में मिली उसकी डेड बॉडी

Bihar-Jharkhand (बिहार-झारखंड) स्पेशल एरिया कमिटी एवं मध्य जोन के प्रभारी शीर्ष नक्सली नेता संदीप यादव उर्फ विजय यादव की डेड बॉडी 25 मई  की रात उसके पैतृक गांव बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बाबूरामडीह के समीप जंगल में मिली है। बताया जाता है कि उसके दोनों पैर बंधे थे तथा चेहरे पर कई निशान थे। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के इस शीर्ष नक्सली संदी यादव उर्फ विजय यादव की तलाश पुलिस को पिछले 25 सालों से अधिक समय से थी। संदीप यादव पर बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 50 लाख से अधिक का इनाम था। संदीप यादव को पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस परेशान थी।

मृतक के पुत्र ने की शव की पहचान

पुलिस के एक अधिकारी ने 26 मई को बताया कि संदीप उर्फ विजय यादव की मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उसके परिजन दवा के रिएक्शन के कारण मौत बता रहे हैं। कुछ लोग हत्या की भी बात कह रहे हैं। मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने शव की पहचान की है। शव की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बांके बाजार पुलिस अधिकारी अमरजीत चौधरी ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

Share this:

Latest Updates