Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हकीकत मानसिकता की : भगवा ब्रिगेड ने MP में तोड़ी पंडित नेहरू की प्रतिमा, इसके बाद जो हुआ…

हकीकत मानसिकता की : भगवा ब्रिगेड ने MP में तोड़ी पंडित नेहरू की प्रतिमा, इसके बाद जो हुआ…

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि 27 मई को है। इससे पहले भगवा ब्रिगेड के सदस्यों ने मध्य प्रदेश (MP) के सतना जिले में उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस ने वीडियो की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भगवा ब्रिगेड शब्द का इस्तेमाल आरएसएस, बीजेपी और उनसे जुड़े अन्य सहयोगियों के लिए किया जाता है।

हथौड़े से प्रतिमा तोड़ने की कोशिश

सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो के अनुसार, पांच छह लोगों के एक समूह ने भगवा झंडे लिए नेहरू की प्रतिमा के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचाकर प्रतिमा को नष्ट करने की कोशिश की, जो जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित है। वीडियो में दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े असामाजिक तत्वों को प्रतिमा पर लाठी और लोहे की रॉड से मारते हुए देखा जा सकता है। भगवा ब्रिगेड के सदस्यों में से एक को नेहरू की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शेयर किया घटना का वीडियो

इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्विटर पर घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना का वीडियो भी शेयर किया। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजदीप सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि भगवा ब्रिगेड के असामाजिक तत्व चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे नेहरू की विरासत को खत्म नहीं कर सकते।

Share this:

Latest Updates