Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चाईबासा प्रीमियर लीग खेलाने के लिए जेएससीए और चाईबासा ने चार क्रिकेटरों का भविष्य दाव पर लगाया

चाईबासा प्रीमियर लीग खेलाने के लिए जेएससीए और चाईबासा ने चार क्रिकेटरों का भविष्य दाव पर लगाया

Ranchi news : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी जेएससीए और चाईबासा क्रिकेट संघ दोनों का मकसद क्रिकेट और क्रिकेटरों का विकास ही होना चाहिए। वर्तमान में दोनों संघों की जुगलबंदी क्रिकेट में नया गुल खिला रही है। इसका एक और जीता जागता उदाहरण सामने आया है। दोनों संघों की मिलीभगत ने राज्य की संभावित अंडर-19 क्रिकेट टीम के चार क्रिकेटरों को चेन्नई में चल रहे कोचिंग कैंप में न भेजकर चाईबासा प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेलने के लिए रोक लिया है। क्या दोनों क्रिकेट संघों के सचिव यह बता सकते हैं कि नवोदित क्रिकेटरों के लिए चाईबासा प्रीमियर लीग महत्वपूर्ण है या बोर्ड मैचों के लिए चेन्नई में आयोजित अभ्यास।

ऐसा करना क्रिकेटटों के भविष्य से खिलवाड़

बता दें कि राज्य की अंडर-19 टीम बोर्ड मैचों की तैयारी करने के लिए चेन्नई में अभ्यास कर रही है। ऐसा करना कहीं से मुनासिब नहीं है। यह प्रतिभावान क्रिकेटरों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। ऐसा तब हो रहा है, जब एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेएससीए का सचिव है। अगर कोई नन क्रिकेटर इस पद पर होता तो समझा जा सकता था कि उसे क्रिकेट का ज्ञान न हो। लेकिन क्रिकेट और क्रिकेटर की समझ होने के बाद भी कोई ऐसा फैसला करें तो इसे आप क्या कहेंगे। क्या चाईबासा क्रिकेट संघ की जेएससीए में इतनी हनक हो गई है कि वह सचिव को अपने मन मुताबिक फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहा है। सचिव महोदय! चुनाव और वोट का खेल तो पहले भी होता था और आगे भी होगा। लेकिन आप इस तरह के फैसले लेकर अपनी छवि को धूमिल ना करें। आपके लिए यहां यह कहावत सही चरितार्थ होती है। धन का जाना क्षति है, सम्मान का जाना बड़ी क्षति है; पर दबाव में गलत और अप्रिय फैसला लेना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है।

इन 4 खिलाड़ियों को प्रीमियर लीग के लिए रोका गया

झारखंड अंंडर-19 क्रिकेट टीम के जिन चार खिलाड़ियों को चाईबासा प्रीमियर क्रिकेट लीग खेलाने के लिए रोका गया है, उनके नाम हैं, सत्यम सिंह, अमर्त्य चौधरी, सुमित और साकेत कुमार।

संभावित झारखंड अंडर-19 टीम के खिलाड़ी जिन्हें बोर्ड मैचों की तैयारी के लिए चेन्नई में अभ्यास कराया जा रहा है।

  1. Tanmay Kumar
  2. ⁠Deepanshu Rawat
  3. Siddharth Sinha
  4. ⁠⁠ Arjun Priyadarshi
  5. ⁠Manmeet Sagar
  6. ⁠Vivek Kumar
  7. ⁠Rudra Narayan Mishra
  8. ⁠Rayan Sapkota
  9. ⁠Yuvraj Singh
  10. ⁠Chaitanya Narayan Tiwary
  11. ⁠Ujjwal Kumar Singh
  12. Saket Singh
  13. Amratya Chaudhary
  14. Satyam Singh
  15. Sumit Kumar

Share this:

Latest Updates