Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असमय चल बसी एक और टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंजूषा नियोगी, फंदे से लटकता मिला शव 

असमय चल बसी एक और टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंजूषा नियोगी, फंदे से लटकता मिला शव 

टॉलीवुड अभिनेत्री पल्लवी दे और विदिशा दे मजूमदार के बाद एक और मशहूर अभिनेत्री मंजूषा नियोगी असमय चल बसी। उनका शव घर में फंदे से लटकता बरामद किया गया है। शुक्रवार कोअभिनेत्री के पाटुली स्थित निवास से शव बरामद किया गया है। मंजूषा विदिशा की करीबी दोस्त थी। मंजूषा की मां ने दावा किया है कि विदिशा की मौत के बाद मंजूषा मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी। हालांकि पुलिस को घटना में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

तीन-चार दिन पहले पिता के घर आई थी मंजूषा 

आपको बताते चलें कि मंजूषा लंबे समय से टॉलीवुड में अभिनय कर रही थी। वर्तमान में वह एक बांग्ला टीवी सीरियल में काम कर रही थीं। उन्होंने थियेटर में भी अभिनय किया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंजूषा तीन-चार दिन पहले पाटुली में अपने पिता के घर आई थी। उनका पति उन्हें लेने आया था। लेकिन मंजूषा की मां ने अपने दामाद से कहा था कि वह उसे कुछ समय के लिए छोड़ दे। इसी बीच बुधवार को उसे विदिशा की मौत की खबर मिली। मंजूषा की मां के अनुसार तभी से मंजूषा डिप्रेशन में थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह मंजूषा के पाटुली स्थित निवास से उसका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates