Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इ तो गजबे हो गया : 76 साल की महिला को मिला 19 साल का बॉयफ्रेंड, अपना…

इ तो गजबे हो गया : 76 साल की महिला को मिला 19 साल का बॉयफ्रेंड, अपना…

Social media (सोशल मीडिया) पर हैरत में डालने वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक 19 साल का एक  लड़का 76 साल की महिला को घुटने के बल झुक कर प्रपोज कर रहा है। उनके पास में गुलाब रखा है और महिला मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। इस फोटो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर Giuseppe काफी फेमस हैं। टिक टॉक पर उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं।

कपल को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स 

प्रपोज करने वाले लड़के का नाम Giuseppe है। युवक ने महिला संग एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ये तो सिर्फ एक लंबे सफर की शुरुआत है। ये सफर आगे भी जारी रहेगा, हमारा वादा है। फोटो पर यूजर्स इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं। इस पर उस लड़के ने जवाब दिया है कि हमारा प्यार सच्चा है और वो आगे भी अपने रिश्ते को जारी रखेंगे। युवक ने 76 साल की महिला को अपना बताया है।

दुनिया वालों से मतलब नहीं

 सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ रही है। किसी यूजर ने कहा कि अपनी दादी की उम्र की महिला को पसंद किया है तुमने, तो किसी ने कहा कि एज गैप भी मायने रखता है। लेकिन Giuseppe ने महिला संग अपनी फोटो शेयर करना जारी रखा है। वे कहते हैं कि उनको दुनियावालों से मतलब नहीं है।

Share this:

Latest Updates