Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘शेर के बेटे’ का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा, ED की कार्रवाई पर बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और…

‘शेर के बेटे’ का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा, ED की कार्रवाई पर बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और…

Jharkhand (झारखंड) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर कड़े तेवर में कहा कि ‘शेर की बेटे’ का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। आगे जोड़ा कि भाजपा की तकलीफ स्वाभाविक है। उसे पता चल गया है कि वह प्रदेश में राजनीतिक रूप से हाशिए पर जाने वाली है। इसी कारण देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। हमें ईडी की जांच से कोई एतराज नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार की मंशा कुछ और है। लगता है कि भाजपा हमारी जड़ें खोदने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकती है।

कामयाब नहीं होगी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई हमें अस्थिर नहीं कर सकता। साथ ही  केंद्र गैर भाजपा शासित राज्यों में देश की संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इसके बावजूद राज्य की गठबंधन सरकार को कोई अस्थिर नहीं कर सकता। बता दें कि सीएम सोरेन दिल्ली में हैं। राज्यसभा चुनाव में झारखंड से गठबंधन की ओर से प्रत्याशी देने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात कर चर्चा हुई। यह तय हो गया है कि संयुक्त रूप से राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।

राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 10 जून को होगी वोटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी की कोई खींचातानी नहीं है और प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में दोनों दलों का एक साझा उम्मीदवार होगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में 10 जून को दो सीटों के लिए वोटिंग होनी है। 

Share this:

Latest Updates