Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ममता बनर्जी ने अपने एक कार्यकर्ता के पेट को कह दिया ‘मध्य प्रदेश’, कारण…

ममता बनर्जी ने अपने एक कार्यकर्ता के पेट को कह दिया ‘मध्य प्रदेश’, कारण…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपने एक कार्यकर्ता से संवाद कर रही हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने उससे कहा कि जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं। क्‍या आप अस्‍वस्‍थ्‍य हैं। इसके बाद उस कार्यकर्ता ने बताया कि वह रोज सुबह पकौड़े खाता है, इसीलिए उसका पेट इतना बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे एक्सरसाइज करने की नसीहत दी।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर रही थीं। इसी बैठक के दौरान अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान का यह वाकया वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संबंधित शख्स तृणमूल कांग्रेस का नगर निगम का कार्यकर्ता है और वो मुख्यमंत्री से अपने मोटापे को लेकर कुछ सवाल करता है। ममता बनर्जी भी उस कार्यकर्ता के सवालों का मजेदार जवाब देती हैं।

सीएम ने दी एक्सरसाइज करने की सलाह

बातचीत के दौरान ममता बनर्जी उस कार्यकर्ता के पेट को ‘मध्य प्रदेश’ कहकर संबोधित करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि तुम्हारा मध्य प्रदेश यानी पेट इतना क्यों बड़ा है? इसका जवाब देते हुए कार्यकर्ता बोलता है कि वो रोजाना सुबह पकौड़े खाता है, इसीलिए उसका पेट इतना बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री कहती हैं कि क्या तुम एक्सरसाइज नहीं करते तो वो शख्स बताता है कि वो रोज एक्सरसाइज करता है, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।

Share this:

Latest Updates