Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे गोड्डा जिले में पोड़ैहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे गोड्डा जिले में पोड़ैहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Jharkhand (झारखंड) में गोड्डा जिले के पोडै़याहाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल का निधन हो गया। 

 30 मई की देर रात रांची के मेडिका अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे साल 1991 में पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर पोड़ैयाहाट सीट से विधायक बने थे। साल 1995 में भी वे विधायक रहे। 2003 में भी उपचुनाव जीते। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके निधन से पोड़ैयाहाट में शोक की लहर है।

सीएम ने पत्नी और पुत्र को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी श्रद्धांजलि दी। बीजेपी सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंडल की पत्नी ममता देवी और पुत्र शिवम स्नेही व शुभम स्नेही को सांत्वना दी। सीएम ने कहा कि प्रशांत कुमार मंडल का निधन दुखद है। लोगों के बीच रहकर उनके दुख-दर्द और परेशानियों को दूर करना उनकी हमेशा से ही विशेष प्राथमिकता रहती थी। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share this:

Latest Updates