Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जनरल बोगी में यात्रा कर रही थी लड़की, एसी कोच में ले गए तीन टिकट चेकर और कर दिया यह घिनौना काम, फिर…

जनरल बोगी में यात्रा कर रही थी लड़की, एसी कोच में ले गए तीन टिकट चेकर और कर दिया यह घिनौना काम, फिर…

Pakistan (पाकिस्तान) में मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बाहुद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में 27 मई को हुए गैंग रेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने Arrest कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो जनरल टिकट चेकर और तीसरा उनका इंचार्ज है। पुलिस ने इन तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। आरोप है कि महिला का वीडियो भी बनाया गया था। रेलवे मिनिस्टर साद रफीक के मुताबिक, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार इस मामले को दबाने की काफी कोशिश कर रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखकर जांच में तेजी लाई गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल दिसंबर में नेशनल हाईवे पर एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला से उसके बच्चों के सामने गैंग रेप हुआ था।

जानिए क्या है पूरा मामला

करीब चार दिन तक इस घटना को दबाने के बाद लाहौर रेलवे पुलिस के IG फैसल सख्खर मीडिया के सामने आए। उन्होंने 31 मई को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फैसल ने मीडिया के कई सवालों के जवाब नहीं दिए। सिर्फ घटना की जानकारी दी। कहा- मामला 27 मई का है। कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। फैसल के मुताबिक- लड़की के पास टिकट नहीं था। इसी दौरान दो टिकट चेकर आए। उन्होंने लड़की को भीड़ भरे जनरल कोच से एसी कंपार्टमेंट में जाने को कहा। जब वो लड़की एसी कंपार्टमेंट में गई तो वहां इन टिकट चेकर्स का इंचार्ज भी आ गया। इन तीनों ने लड़की से रेप किया।

Share this:

Latest Updates