Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत : घुमाने का बहाना बनाकर गांव का चाचा पंजाब की बेटी से हिमाचल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

हैवानियत : घुमाने का बहाना बनाकर गांव का चाचा पंजाब की बेटी से हिमाचल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पंजाब के होशियारपुर की एक किशोरी ने अपने ही गांव के एक चाचा पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके गांव के चाचा ने उसे घुमाने का प्रलोभन देकर उसे अपनी स्कूटी से गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित एक होटल में ले आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती से संबंध बना लिया। किशोरी के अनुसार उक्त चाचा ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना लिया और करीब तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। हालांकि किशोरी ने यहां से घर पहुंच कर अपनी चाची को सारी बात बताई और उसके बाद पुलिस के पास पहुंची शिकायत के बाद गगरेट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला होशियारपुर जिले के मेहटियाना पुलिस थाना को प्रेषित कर दिया है।

पिछले 3 साल से कर रहा था यौन शोषण

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा है कि उसका अंकल पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसके अंकल ने उसकी एक अश्लील बीडियो बना ली है और उसे सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। 29 मई को उसका अंकल उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बिठाकर हिमाचल की सीमा के अंदर एक होटल में ले आया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर वहां से चला गया। सुबह साढ़े पांच बजे वह फिर आया और उसे होशियारपुर जाने वाली बस में बिठा दिया।

कई धाराओं में दर्ज किया गया मामला

उसने घर पहुंच कर सारी बात अपनी चाची को बताई। जिसके बाद मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया। उपमंडल पुलिस अधिकारी इल्मा अफरोज (आईपीएस) ने बताया कि गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। चूंकि मामला पंजाब के होशियारपुर जिले से जुड़ा है तो पुलिस ने इसे मेहटियाना पुलिस थाना को प्रेषित कर दिया है।

Share this:

Latest Updates