Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड को मिला नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड, गजल गायिका मृणालिनी…

झारखंड को मिला नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड, गजल गायिका मृणालिनी…

Jharkhand (झारखंड) की गजल गायिका मृणालिनी अखौरी (Mrinalini Akhauri) को वर्ष 2022 का नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड के लिए नामित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड एकेडमी (Nelson Mandela Nobel Peace Award Academy- NMNAA) की ओर से संगीत और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार पाने वाली मृणालिनी अखौरी झारखंड की पहली महिला होंगी।

11 जून को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

गजल गायिका मृणालिनी अखौरी को संत मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी की ओर से आगामी 11 जून को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के हरि निवास पैलेस में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह जानकारी नेल्सन मंडेला नोबल शांति पुरस्कार एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजकुमार टक ने दी।

संगीत प्रेमियों ने किया हमेशा प्रोत्साहित

 मृणालिनी ने इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया। कहा कि निरंतर संगीत और समाजसेवा में लगे होने के कारण मुझे सम्मान मिला है। कहती हैं कि यह सम्मान उन संगीत प्रेमियों के लिए है, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। परिजनों के साथ ही सरकार का भी हमेशा सहयोग मिला। कहती हैं कि प्रथम झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल के साथ स्टेज पर गाने का मौका भी मिला है।

Share this:

Latest Updates