Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान में महिला को एसी कोच में सीट देने का झांसा देकर चलती ट्रेन में दो टीसी और प्रभारी ने किया सामूहिक दुष्कर्म, इसके बाद…

पाकिस्तान में महिला को एसी कोच में सीट देने का झांसा देकर चलती ट्रेन में दो टीसी और प्रभारी ने किया सामूहिक दुष्कर्म, इसके बाद…

पाकिस्तान में एसी कोच में सीट का झांसा देकर दो टिकट चेकर (टीसी) और प्रभारी द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि इस घृणित घटना के दौरान बारी- बारी से आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। 

ससुराल में रह रहे अपने बच्चों से मिलने गई थी महिला

यह घटना पाकिस्तान के मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बहाउद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में हुई है कराची के ओरंगी टाउन में रहने वाली एक महिला मुजफ्फरगढ़ स्थित ससुराल में रह रहे बच्चों से मिलने गयी थी। वह महिला मुल्तान स्टेशन से कराची जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुई थी। महिला ने कराची के लिए सामान्य कोच का टिकट खरीदा था। जब ट्रेन रोहरी स्टेशन पहुंची तो टिकट चेकर ने उसे एसी कोच में सीट देने की बात कही। वह महिला को लेकर एसी कोच में पहुंचा तो उसका एक अन्य टिकट चेकर साथी और उन दोनों का प्रभारी भी वहां पहुंच गया। तीनों ने एक खाली कोच में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाए जाने के बाद फरार हो गए।

महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कराची रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पीड़ित महिला ने कराची सिटी थाने में तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रेलवे पुलिस महानिरीक्षक फैजल सख्खर ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है, ताकि अदालत में उनके खिलाफ पक्के सबूत पेश किए जा सकें। तीनों आरोपितों को दो दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। उनसे घटना को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates