Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमी युगल शादी रचाने के बाद महिला थाना में किया आत्मसमर्पण, महिला थाना प्रभारी के पहल पर लड़का पक्ष के लोग हुए राजी

प्रेमी युगल शादी रचाने के बाद महिला थाना में किया आत्मसमर्पण, महिला थाना प्रभारी के पहल पर लड़का पक्ष के लोग हुए राजी

धनबाद जिला अंतर्गत कतरास के तिलाटांड़ स्थित महिला एवं बाल विकास थाना में आज प्रेमी युगल शादी करने के बाद पहुंचे। प्रेमी युगल अलग जाति के हैं। इसलिए दोनों के घर वाले इस शादी का विरोध कर रहे थे। प्रेमी युगल ने बताया कि हम लोग 2 दिन पूर्व घर से भागे थे मंगलवार को मां लिलोरी मंदिर में शादी कर 2 दिन बाद महिला थाना आ गए। हम दोनों के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं।

बाघमारा के नादखुरीकी के रहने वाले हैं युगल प्रेमी

प्रेमी युगल बाघमारा थाना क्षेत्र के सदारियाडीह नादखुरीकी का रहने वाला है। दोनों पडोसी भी हैं। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और प्रेमिका मैट्रिक पास है। दोनों प्रेमी प्रेमिका अपने बालिग होने का प्रमाण व शादी की फोटो भी महिला थाना प्रभारी को दिखाया।  इसके बाद महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा ने दोनों परिवार वालों को थाना बुलाया गया। दोनों परिवार वालों के बीच काफी देर तक गहमागहमी बहस चली। दोनों के परिवार वाले अपने पुत्र व पुत्री को ले जाने से इंकार कर रहे थे। महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा के पहल पर लड़के पक्ष के लोग लड़की रखने को ले जाने के लिए राजी हुए, जबकि लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को ले जाने से साफ इंकार कर रहे थे। कागजी कार्रवाई करने के बाद लड़की को लड़के के साथ उनके परिजन को सौंप दिया गया।

Share this:

Latest Updates