Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में धनबाद सहित कई इलाकों में खूब गरजे बादल, कड़की बिजली, रह-रह कर हुई बारिश, रांची में भी….

झारखंड में धनबाद सहित कई इलाकों में खूब गरजे बादल, कड़की बिजली, रह-रह कर हुई बारिश, रांची में भी….

Jharkhand (झारखंड) में मानसून का इंतजार हो रहा है। रह-रह कर मौसम का मिजाज थोड़ा बहुत बदल रहा है,  लेकिन दिन में गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। उमस भरी गर्मी खूब परेशान कर रही है। इस बीच 2 जून को  राज्य के धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा और इसके आसपास के इलाके में दोपहर में खूब बादल गरजे, बिजली भी कड़की और रह-रह कर बारिश भी हुई।  मध्यम दर्जे की बारिश। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन कायम है, जिस कारण यूपी से गर्म हवा का बहाव झारखंड की ओर हो रहा है।

इस कारण बन रहे गरजने वाले बादल

राज्य में निचले स्तर पर गर्मी की स्थिति बनी हुई है, वहीं बंगाल की खाड़ी से नम हवा का बहाव भी हो रहा है। यूपी की ओर से आ रही गर्म हवा और बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नम हवा के मिलन से गरजने वाले बादल बन रहे हैं। इसके साथ तेज हवा के बहाव की भी स्थिति बन रही है। इसी वजह से उत्तर पूर्वी भाग के जिलों में दोपहर के बाद कई जगह पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था।

24 घंटे में दुमका में सर्वाधिक बारिश

मीडिया में आ रहे आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा दुमका जिला के महारो में 26.9 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा मैथन, पंचेट, गोविंदपुर, खूंटी, खलारी, जामताड़ा, कुडू, लोहरदगा, ओरमांझी, देवघर, सिमडेगा, रांची समेत अन्य इलाके में हल्के दर्जे की बारिश हुई। कई जिले में निचले स्तर पर गर्मी की स्थिति रहने से आमजन ने दिन में उमस भरी गर्मी महसूस की।

Share this:

Latest Updates