Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिका में गिरजाघर के बाहर युवक ने दो महिलाओं की हत्या कर खुद को भी मार ली गोली

अमेरिका में गिरजाघर के बाहर युवक ने दो महिलाओं की हत्या कर खुद को भी मार ली गोली

अमेरिका में खुलेआम गोली मारने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस घटना से यहां की सरकार भी चिंतित हो गई है। इसी तरह की एक और घटना शुक्रवार की रात अमेरिका के आयोवा प्रांत के एमेस शहर में हुई। यहां एक व्यक्ति ने एक गिरजाघर के बाहर दो महिलाओं को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। स्टोरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के कैप्टन निकोलस लेनी ने डेस मोइनेस रजिस्टर को बताया कि एमेस के बाहरी इलाके में स्थित गिरजाघर कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर एक व्यक्ति ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। 

मृत महिलाओं की उम्र का नहीं चला है पता

उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों को मृत महिलाओं की उम्र ज्ञात नहीं हुई है। लेनी ने कहा कि महिलाओं को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। यह गिरजाघर डेस मोइनेस के पास है। शेरिफ के कार्यालय ने गोलीबारी में मारे गए व्यक्तियों की पहचान या कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस बारे में वह शुक्रवार सुबह संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates