Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमिका के साथ दबोचा गया नक्सलियों का पूर्व सब जोनल कमांडर, AK-47 जब्त

प्रेमिका के साथ दबोचा गया नक्सलियों का पूर्व सब जोनल कमांडर, AK-47 जब्त

Jharkhand (झारखंड) की गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की स्पेशल टीम ने उग्रवादी भानु सिंह खरवार को उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी के साथ दबोच लिया है। उनके पास एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोली, एक काला रंग का पाउच, एक देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड गोली, 7 मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी बरामद की गई।

डायरी में लेवी देने वालों के नाम दर्ज

 डायरी में लेवी देने वालों का नाम दर्ज है। इस उग्रवादी पर कुल 14 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, इंस्पेक्टर राम जी महतो, थाना प्रभारी वीरेंद्र हंसादा, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, मोहम्मद इमरान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share this:

Latest Updates