Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ये बेटे-भाई नहीं कसाई : लाठी-डंडे से पीटकर मां और बहन को उतारा मौत के घाट, दबोचा गया बड़ा,छोटा फरार

ये बेटे-भाई नहीं कसाई : लाठी-डंडे से पीटकर मां और बहन को उतारा मौत के घाट, दबोचा गया बड़ा,छोटा फरार

Bihar (बिहार) के भोजपुर जिले से दिल को दहला देने वाली खबर आई है यहां दो बेटों ने थोड़ी सी जमीन के लिए अपनी मां और बहन को लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मां और बहन को लाठी-डंडे, रॉड से पीटने के बाद ईंट से कूच डाला। वारदात जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव में 5 जून की रात की है। मृतकों में संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव निवासी स्व. भरोसा साव की 70 वर्षीया पत्नी शिवदुलारी कुंवर और उनकी बेटी सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी विजय साव की 50 वर्षीया पत्नी सुधीरा कुंवर हैं। 

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे थाना प्रभारी

मामले की जानकारी मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज दीपक झा घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे और आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। छोटा बेटा टुनु फरार हो गया है।

3 कट्ठा जमीन के लिए मां-बहन का मर्डर 

मृतका सुधीरा कुंवर के दामाद श्रवण साव ने शिवदुलारी कुंवर के दोनों बेटों धर्मेंद्र व टुन्नु पर अपनी पत्नियों के साथ मिलकर इनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 3 कट्ठा जमीन को लेकर करीब 6 महीनों से मां-बेटों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

6 जून की सुबह स्थानीय लोगों ने फोन करके घटना की सूचना दी। इसके बाद वे लोग चेला गांव पहुंचे। फिर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। 

Share this:

Latest Updates