Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी से 16 दिन पहले ही दुल्हन को लेकर फरार हो गया था दूल्हा और कर दी थी मंदिर में शादी, अब दूल्हा पीट रहा सिर

शादी से 16 दिन पहले ही दुल्हन को लेकर फरार हो गया था दूल्हा और कर दी थी मंदिर में शादी, अब दूल्हा पीट रहा सिर

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घरवालों के साथ-साथ माता -पिता दिल में ढेरों अरमान सजाए शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी में 16 दिन शेष थे। तभी दूल्हा होने वाली दुल्हन को लेकर फरार हो गया। इस घटना से हालांकि दोनों पक्षों को सदमा लगा। इधर फरार दूल्हा-दुल्हन मंदिर में शादी की रस्म पूरी कर घर पहुंच गए। दोनों परिवारों ने बच्चों की गलती मान उन्हें हंसी खुशी स्वीकार कर लिया। परंतु शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई शुरू हो गई। क्योंकि लड़की अपने पति से  बार-बार कोर्ट मैरिज करने की बात कर रही है। दूसरी ओर उसका पति कोर्ट मैरिज को तैयार नहीं है। इस बात को लेकर हर दिन घर में झगड़ा होना शुरू हो गया है। अब दूल्हा सिर पटक रहा है कि आखिर उसने ऐसी लड़की से शादी क्यों की।

 शादी के बाद से झगड़ा हो गया चालू

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र की लड़की ( सोनम कुमारी काल्पनिक नाम ) तथा चितरंजन निवासी बिनोद कुमार की शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी। दोनों शादी के पहले संपर्क में आए और फोन पर बात करने लगे। दोनो में ऐसा प्यार हुआ कि शादी की तिथि का भी इंतजार नहीं कर सके। दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच झगड़ा चालू हो गया और वह भी सिर्फ इसलिए कि पत्नी कोर्ट मैरिज करना चाहती है। लेकिन पति इसके खिलाफ हैं। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया। अंततः दोनों को समझौते के लिए धनबाद महिला थाना आना पड़ा। 

दूल्हा बोला -मुझे चाहिए छुटकारा 

भुक्तभोगी दूल्हा बिनोद कुमार बताते हैं कि शादी के लगभग 3 महीने गुजर चुके हैं और एक भी दिन ऐसा ना गुजरा कि झगड़ा ना हुआ हो। परिवार वालों और गांव वालों ने कई बार समझौता भी कराया। मगर वह मानने को तैयार नहीं। भुक्तभोगी बिनोद कुमार खुद को कोसते हुए छुटकारे की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि शादी के बाद जिंदगी नरक बन चुकी है। दोनों पक्षों को एक साथ बिठाकर थाने में समझौता कराने की कोशिश की जा रही थी। परंतु आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी था। 

Share this:

Latest Updates