Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्यार में धोखा : होने वाले पति ने शादी से पहले बनाया संबंध, अब विवाह से कर रहा इंकार

प्यार में धोखा : होने वाले पति ने शादी से पहले बनाया संबंध, अब विवाह से कर रहा इंकार

शादी से पहले होने वाले पति ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिया और जैसे ही शादी की तारीख पास आई तो मंगेतर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने मंगेतर और उसके परिवार को काफी समझाया, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश के बाद मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी

पीड़िता ने एसएसपी मुरादाबाद को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी बिलारी थाना क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। मंगेतर का घर उसकी बड़ी बहन के घर के समीप है। दोनों की सहमति से शादी के लिए 21 अप्रैल की तिथि तय की गई थी। आरोप है कि युवती के पिता ने मंगेतर को दो लाख रुपये नगद दिए। बाद में कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की नगदी भी दी। दो लाख रुपये आभूषण और दो लाख रुपये फर्नीचर खरीदने के लिए दिए थे। एक लाख रुपये का बैंक्वेट हॉल बुक कराया था। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 

अपनी बहन के घर बुलाकर बनाया संबंध

इस बीच 2 अप्रैल को जब पीड़िता किसी काम से अपनी बड़ी बहन के घर गई तो पड़ोस में रहने वाले मंगेतर को इसकी भनक लग गई। उसने जरूरी बात करने का झांसा देकर युवती को छत पर बुलाया। इस दौरान उसने शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी की तैयारियां पूरी होने के बाद अब मंगेतर विवाह करनेसे इनकार कर रहा है।

Share this:

Latest Updates