Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने रिश्ते पर जहीर इकबाल ने खुद लगा दी मुहर, सार्वजनिक रूप से किया प्यार का इजहार

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने रिश्ते पर जहीर इकबाल ने खुद लगा दी मुहर, सार्वजनिक रूप से किया प्यार का इजहार

 ‘दबंग’ गर्ल के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड क्वीन सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल के रिलेशनशिप को लेकर रोज नये चर्चे सामने आ रहे थे। लेकिन बार-बार दोनों सेलिब्रिटीज इन खबरों का खंडन करते थे। लेकिन अब स्वयं बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल ने अपने और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चल रहे प्यार पर मुहर लगाई है।  

जहीर के पोस्ट पर सोनाक्षी ने यह दिया जवाब

बता दें कि अभिनेता जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के महज चार दिन बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह में लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे सोनाज… शुक्रिया!  मुझे न मारने के लिए… आई लव यू… आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले…। अभिनेता द्वारा लिखे गए पोस्ट पर सोनाक्षी ने जवाब देते हुए लिखा है, थैंक्यू, लव यू!।

एक रिसेप्शन पार्टी में साथ-साथ देखें ग्रे दोनों 

जहीर के इस पोस्ट और उस पर सोनाक्षी के जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनाक्षी और जहीर एक- दूसरे के प्यार में हैं। जहीर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक हो सकते हैं। वैसे इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही दोनों को फिल्ममेकर दिनेश विजान की बहन की रिसेप्शन पार्टी में साथ-साथ देखा गया था। इस पार्टी में दोनों ने एक कपल की तरह साथ में एंट्री की थी। वहीं दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म डबल एक्सल में एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Share this:

Latest Updates