Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आक्रोश की आग : इस गांव के पुरुष और महिलाओं ने मिलकर गैंगरेप के दो आरोपी युवकों को जिंदा जलाया, एक की मौत

आक्रोश की आग : इस गांव के पुरुष और महिलाओं ने मिलकर गैंगरेप के दो आरोपी युवकों को जिंदा जलाया, एक की मौत

Jharkhand (झारखंड) के गुमला में भीड़ ने नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपियों को जिंदा जला दिया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलो मीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के बसुआ पंचायत में आने वाले एक गांव का है। घटना बुधवार देर रात की है। घटना के बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। मरने वाले युवक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। आशीष उरांव नाम का युवक गंभीर है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ नहीं बताया जा सकता।

लिफ्ट देने के बहाने की हैवानियत

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। वापस लौटने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा। परिवार से पूछा कि वह लोग रास्ते में क्यों खड़े हैं। लड़की के पिता ने बताया कि बस का इंतजार कर रहे हैं। घर पर सारा सामान बाहर पड़ा हुआ है। घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए। देर शाम करीब सात बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की घर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोग लड़की को खोजने निकले। लड़की पड़ोसी गांव में गंभीर हालत में मिली।

लड़की ने सुनाई आपबीती

लड़की ने अपने परिजनों से अपनी आपबीती बताई। कहा कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिवार वाले दोनों युवकों को खोजने निकले। पड़ोसी गांव में दोनों युवकों को बाइक के साथ घेर लिया गया। इसके बाद गांव की महिलाएं और पुरुष दोनों युवकों को लेकर पूछताछ के लिए पीड़ित लड़की के गांव पहुंचे। लड़की ने लड़कों के सामने पूरी कहानी बयां कर दी।

बाइक समेत दोनों को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया

इसके बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा। आक्रोश कम नहीं हुआ तो बाइक सहित दोनों के शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल गांव में कैंप कर रहा है।

Share this:

Latest Updates