Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब धनबाद नगर निगम चलाएगा शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कतरास में शुरू हुआ सर्वे

अब धनबाद नगर निगम चलाएगा शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कतरास में शुरू हुआ सर्वे

यातायात व्यवस्था को सुचारू और किफायती करने के लिए धनबाद नगर निगम ने अब जिले में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए कतरास में सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है। कतरास थाना चौक पर दिल्ली गुड़गांव से आई प्राइवेट कंपनी टीटीएल इंजीनियरिंग के 5 सदस्यों की टीम ने कतरास थाना चौक पर चल रहे लोगो  को रोककर उनसे फीडबैक लिया। 

वाहन सवारों से कंपनी कर्मियों ने पूछे ये सवाल

सर्वे कर रही कंपनी के कर्मियों ने मोटरसाइकिल व अन्य वाहन चालकों को रोककर उस पर बैठे लोगों से पूछा जा रहा था आप कहां से आ रहे हैं। आपका रोजाना पेट्रोल में कितना खर्च होता है। क्या आपका रोजाना धनबाद आना जाना होता है। यदि बस की सुविधा मिलेगी तो क्या इसका लाभ आप लोग लेंगे। इसी तरह के सवाल पूछे जा रहे थे। कंपनी कर्मियों द्वारा पूछे गए इन सवालों से अस्पष्ट है की नगर निगम इस योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में अग्रसर है।

कंपनी धनबाद नगर निगम को सौंपेगी रिपोर्ट

सर्वे कर रहे  कंपनी के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग धनबाद नगर निगम के लिए सर्वे कर रहे हैं जिसकी रिपोर्ट धनबाद नगर निगम को  सौंपी जाएगी। वही धनबाद नगर निगम के ओएसडी आनंद राज ने बताया कि नगर निगम की 2023 तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस चलाने की योजना है। उसी के तहत सर्वे का कार्य किया जा रहा है आम लोगों को कम पैसे में यह सुविधा मिल सके‌। सिटी बस का परिचालन होने से लोग कम पैसे में सिटी के अंदर आना जाना कर सकेंगे लोग निजी वाहन को भी कम यूज करेंगे जिससे ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा। प्राइवेट कंपनी को सर्वे के लिए भेजा गया है।  सर्वे रिपोर्ट का सत्यापन करने के बाद जिला में सिटी बस चलाने की योजना निगम की है।

Share this:

Latest Updates