Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोरोना पीड़ित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

कोरोना पीड़ित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

कोरोना पीड़ित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को कोरोना संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

दो जून को कोरोना संक्रमित हुईं थीं सोनिया गांधी

उन्होंने बताया कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मालूम हो कि उनकी तबीयत ठीक होने का इंतजार प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी को सोनिया गांधी से पूछताछ भी करनी है।

Share this:

Latest Updates