Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TRAGIC : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में गोल्डमाइन ब्लास्ट, 59 लोगों की गई जान, 55 लोग जख्मी और…

TRAGIC : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में गोल्डमाइन ब्लास्ट, 59 लोगों की गई जान, 55 लोग जख्मी और…

African Country Burkina Faso (बुर्किना फासो) के पोनी प्रांत के गोम्बोब्लोरा से अत्यंत त्रासदी भरी खबर मिल रही है। यहां एक सोने की खदान में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कम से कम 59 लोगों की जान जाने की सूचना है। यह जानकारी नेशनल ब्रोडकास्टर आरटीबी की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आरटीबी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि विस्फोट में 50 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।

कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोविजनल टोल के अनुसार, कम से कम 55 अन्य लोग घायल हो गए। अभी विस्फोट का कारण सामने नहीं आया है। कई चश्मदीदों ने कहा कि विस्फोट एक आग के कारण हुआ था, जिसमें सोने के खनिकों द्वारा उनके संचालन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटकों का एक भंडार नष्ट हो गया। आरटीबी ने कहा,मामले में जांच जारी है।

Share this:

Latest Updates