Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पैगंबर टिप्पणी विवाद : उइगर मुस्लिमों पर क्रूरता करने वाले चालबाज चीन ने अब भारत को दिया ज्ञान

पैगंबर टिप्पणी विवाद : उइगर मुस्लिमों पर क्रूरता करने वाले चालबाज चीन ने अब भारत को दिया ज्ञान

पैगंबर विवाद में अब चीन भी मैदान में कूद गया है। उइगर मुसलमानों पर अमानवीय तरीके से अत्याचार करने वाला चीन अब मुस्लिमों के हालात पर भारत को ज्ञान देने का प्रयास कर रहा है। पैगंबर विवाद पर चीन ने कहा कि इस घटना से समुचित ढंग से निपटा जा सकता है। चीन ने कहा कि वह मानता है कि विभिन्न सभ्यताओं, विभिन्न धर्मों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समान स्तर पर सह-अस्तित्व में रहना चाहिए।

अहंकार और पूर्वाग्रह को त्यागना जरूरी

भाजपा के दो पूर्व नेताओं की कथित विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सरकारी चीनी मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हमने प्रासंगिक खबरों पर गौर किया है। हमें उम्मीद है कि संबंधित घटना से ठीक से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अहंकार और पूर्वाग्रह को त्यागना महत्वपूर्ण है और सभी को एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

उइगर मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचार को करता रहा है चीन खारिज

गौरतलब है कि चीन अपने शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। हालांकि चीन इन आरोपों को खारिज करता रहा है। चीन में मुस्लिम कम्युनिटी पर काफी पाबंदियां हैं। चीन में 2 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम हैं लेकिन उनके साथ हो रहे अत्याचार पर चीन हमेशा खामोश रहा है।

Share this:

Latest Updates