Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी खेल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी खेल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन भाजपा के लिए शानदार रहा। यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक- एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, सपा विधायक राजेश शुक्ला (बबलू) और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा को भाजपा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को मिलेगा लाभ

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इससे पहले मप्र में छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और आगर मालवा की सुसनेर सीट से निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ले ली। राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा सदस्य और राज्यों की विधानसभा के सदस्य भाग लेते हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा और संख्या बल के आधार पर भाजपा को मजबूती मिलेगी।

विष्णु दत्त शर्मा ने तीनों विधायकों को दिलवाई सदस्यता

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भाजपा में शामिल हुए विधायक संजीव कुशवाह, विधायक राजेश शुक्ला और विधायक राणा विक्रम सिंह का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में हम जनता की सेवा के लिए अधिकतम कार्य करेंगे। हम सब प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के पुनीत कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों ही विधायक शुरू से भाजपा के साथ काम करना चाहते थे और आज भाजपा परिवार में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया।

Share this:

Latest Updates