Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और झोलाछाप डॉक्टर से इस युवक ने अपनी पीठ में प्लांट करा ली गोली, फिर फंस गया अपनी ही साजिश के जाल में…

… और झोलाछाप डॉक्टर से इस युवक ने अपनी पीठ में प्लांट करा ली गोली, फिर फंस गया अपनी ही साजिश के जाल में…

Crime और साजिश की दुनिया भी गजब होती है। कभी साजिश कामयाब होती है तो कभी साजिश रचने वाला खुद उसके जाल में फंस कर खुद बेनकाब हो जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला यूपी के औरैया से आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक व्यक्ति ने एक झोलाछाप डॉक्टर से अपनी पीठ में 315 बोर की गोली प्लांट करवा ली। ऐसा उसने जमीन विवाद में अपने विरोधियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने के लिए साजिश के तौर पर किया। इसके बाद झूठी कहानी गढ़ कर थाने में उनके खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर करवा दी। हालांकि, पुलिस ने बारीकी से छानबीन की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक की साजिश का तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल, पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 3 लोगों को अरेस्ट किया है।

झूठी कहानी गढ़कर दर्ज कराया केस

14 जून को एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मिरिउन मढहा गांव के रहने वाले संजय ने 9 जून को पुलिस को फोन किया। बताया कि उनके बेटे अनुराग पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया है। उसे गोली मारी है। वह इटावा से घर लौट रहा था। वारदात की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंची तो देखा कि गोली अनुराग की पीठ पर कंधे के पास लगी थी। इसके बाद उसे बिधूना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अनुराग के पिता ने इस मामले में गांव के गौरव दुबे, सुधांशु दुबे व सतीश दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इन तीनों से अनुराग और उसके परिवार का जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा था। केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो कहानी में एक के बाद एक झोल नजर आने लग गए। जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया था, उनसे भी पूछताछ की। उन्होंने भी वारदात के बारे में इनकार कर दिया। वारदात के वक्त अपना लोकेशन पुलिस को बताया।

क्राइम सीन का पुलिस ने बारीकी से किया मुआयना

इस मामले में जमीन विवाद की बात सामने आई तो फिर पुलिस ने क्राइम सीन का बारीकी से मुआयना किया। घायल होने का बहाना कर रहे अनुराग दुबे से कड़ाई से पूछताछ की। सख्ती से अनुराग टूट गया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि विरोधियों को फंसाने के लिए ही उसने अपने कंधे में झोलाछाप डॉक्टर से गोली प्लांट करवाई है। वारदात की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने अनुराग दुबे, उसके पिता संजय और झोलाछाप doctor दीवान शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने झोलाछाप के पास से गोली प्लांट करने का सामान भी बरामद कर लिया।

Share this:

Latest Updates