Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जंगल की ओर भाग रहा था TSPC का यह नक्सली कमांडर, पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा, मां की बरसी में शामिल होने…

जंगल की ओर भाग रहा था TSPC का यह नक्सली कमांडर, पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा, मां की बरसी में शामिल होने…

Jharkhand (झारखंड) में पलामू पुलिस ने 14 जून की देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के एरिया कमांडर राजकुमार गंजू उर्फ गिरेंद्र उर्फ नीतीश को मनातू थाना क्षेत्र के बेटापत्थल गांव से दबोच लिया। मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली अपनी मां की बरसी में शामिल होने गांव आया था। यह जानकारी पुलिस को मिल गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर उग्रवादी घर के पास जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।

दर्ज हैं 10 से अधिक मामले

गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ जिले के मनातू थाना में नक्सली वारदात से सम्बंधित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2001 से राजकुमार नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। शुरुआत में वह भाकपा माओवादी का सदस्य था। फिर टीएसपीसी में शामिल हो गया।

Share this:

Latest Updates